16 अप्रैल 2015 - 19:24
 ईरान से परमाणु समझौता हो जाएगा, जान कैरी

जर्मनी में आयोजित होने वाली जी-सेवन गुट के विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान के साथ परमाणु समझौते का विषय छाया रहा। अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने भी जी-सेवन गुट के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया है।

अबनाः जर्मनी में आयोजित होने वाली जी-सेवन गुट के विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान के साथ परमाणु समझौते का विषय छाया रहा। अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने भी जी-सेवन गुट के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया है।  
इस बैठक के मेज़बान जर्मन विदेश मंत्री फ़्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर का कहना है कि बैठक में अमरीका की आंतरिक स्थिति पर चर्चा होगी, जिसका 30 जून तक की डेडलाइन तक परमाणु समझौता होने या न होने पर निर्णायक प्रभाव पड़ेगा
बुधवार को बैठक में केरी ने स्पष्ट किया कि उन्हें आशा है कि ईरान के साथ होने वाले समझौते को कांग्रेस अनुमोदित कर देगी।
उधर जर्मन विदेश मंत्री का कहना था कि अगर संयुक्त सहमति के आधार पर समझौता हो जाता है तो स्थिति इस प्रकार की है कि उसे कांग्रेस द्वारा स्वीकार किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस बात पर सहमत हो गए कि कांग्रेस ईरान के साथ होने वाले किसी भी समझौते की समीक्षा कर सकती है। ओबामा रिपब्लिकन्स के दबाव के आगे झुक गए हैं।
ईरान ने बुधवार को ही कहा है कि वह कोई भी समझौता उसी समय करेगा कि जब उस पर लगे समस्त प्रतिबंध एक साथ हटाए जाएं।